बाघापुराना में एक चावल व्यापारी से 21 लाख रुपये लूटने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामले को संदिग्ध बताया है। हरजीत सिंह ने कहा कि व्यापारी ने लगभग 21 लाख रुपये लूटने की जानकारी दी है। उसके बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी बाघापुराना जसपाल सिंह ढिल्लों और थाना प्रमुख गुरमिंदर सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस के अनुसार बाघापुराना में कालके रोड पर एक चौबारे में राजिंदर कुमार निवासी बाघापुराना बांसल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर चावलों का व्यापार करता है।
व्यापारी राजिंदर कुमार की सूचना के मुताबिक दोपहर 1 बजे दो नौजवान उसके कारोबारी स्थान पर आए। उन्हाेंनेे उसके लड़के मनी के बारे में पूछा। व्यापारी के अनुसार इसके बाद उन्हाेंने पिस्तौल दिखाकर उससे अलमारीकी चाबियां ले ली। उसमें से 21 लाख रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले में नाके लगा लिए।