फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने शराब के ठेके और दुकान से लूटी नगदी, फरार

Mon, 16 Jan 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार रात करीब 9 बजे उड़ांग पैलेस रोड स्थित टिंकू किराना स्टोर से मोटरसाइकल सवार तीन लुटेरे दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर करीब 10 हजार रुपये नगदी लूट कर ले गए। दुकानदार दीपक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दीपक कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे जब हलकी बारिश हो रही थी तो मोटरसाइकल पर सवार तीन नौजवान उनकी दुकान पर आए और बीड़ियां मांगने लगे। उनमें से एक ने गल्ले में हाथ डाला और पूरा गल्ला बाहर निकाल लिया। जब मैने विरोध किया तो दूसरे ने आंख में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। वह सभी गल्ले की करीब 10 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए।

इसी तरह जलालाबाद स्थानीय फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर स्थित नए बस स्टैंड के सामने बने शराब के ठेके से अज्ञात व्यक्तियों की ओर से शराब लेने के बहाने ठेके के अंदर पड़े गल्ले में से नकद राशि निकालकर फरार हो गए। परमजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी दशमेश नगर जलालाबाद ने बताया कि दुकान के सेल्समैन शेर सिंह का फ़ोन आया कि ठेके पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से ठेके के अंदर पड़े गल्ले में 38 हजार के करीब नकद राशि निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें