फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में डेढ़ लाख रुपये की लूट करने वाला काबू

Thu, 10 Mar 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : graphic
विज्ञापन
पुलिस ने गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये की लूट करने वाले लुटेरे को सीसीटीवी कैमरे की मदद से 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने मंगलवार को रतन सिंह को गोली मारकर नोटों से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन


एसपी (एच) डा. केतन बाली राम पाटिल ने बताया कि आरोपी हरबंस सिंह उर्फ राणा वासी मेहर सिंह वाला थाना सदर जीरा ने मंगलवार को रतन सिंह वासी संतूवाला को गोली मारकर उससे डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। रतन सिंह जीरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ लाख रुपये निकलवाकर अपने गांव संतूवाला लौट रहे थे। आरोपी राणा ने पैराडाइज स्कूल के पास पीछे से गोली मारकर पैसे लूट लिए थे।

एसपी (एच) पाटिल ने बताया कि हरबंस सिंह उर्फ राणा वासी मेहर सिंह वाला थाना सदर जीरा अपनी पत्नी मनजीत कौर की हत्या के आरोप में कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। उसने चार हजार रुपये में यूपी से एक देसी रिवाल्वर खरीदा था। एसपी (एच) पाटिल ने बताया कि आरोपी के पास से एक लाख 27 हजार रुपये की नगदी और बाकी पैसों से खरीदा एलसीडी बरामद कर लिया है। आरोपी के पास से एक देसी रिवाल्वर भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें