सिविल अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल
- फोटो : संवाद
जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे विकास अंगुराल निवासी लसूड़ी मोहल्ला की हत्या मामले में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल परिवार सहित माैजूद रहे। मृतक का 12 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कालू निवासी लांबड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां ने कहा कि उसके बेटे की हत्या में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।