फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जंजीर से बांधा, हाईकोर्ट ने मुक्त कराया

Wed, 06 Apr 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
जालंधर के बस स्टैंड के रोडवेज के दफ्तर में हाईकोर्ट के वारंट अधिकारी ने छापामारी कर वहां जंजीरों से बंधे एक युवक को मुक्त करवाया।
विज्ञापन


आलम नाम के युवक को रोडवेज के अधिकारी ने लोहे की जंजीरों से बांधकर बंधक बनाकर रखा था। युवक के परिजनों ने हाईकोर्ट का सहारा लिया जिसके बाद वारंट अधिकारी भेजा गया। अधिकारी ने बस स्टैंड चौकी की पुलिस टीम को साथ लिया और अधिकारी के कार्यालय जाकर आलम को रिहा करवाया। 
विज्ञापन


आलम की हालत खराब है इसलिए उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दुकानों को लेकर रोडवेज के जीएम का दुकानदारों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार सुूबह दुकानों को लेकर बवाल हुआ। आरोप है कि रोडवेज के जीएम ने आलम को बंधक बना लिया था। इसकी शिकायत हाईकोर्ट में की गई तो वहां से एक वारंट अधिकारी भाग सिंह की नियुक्ति की गई। वारंट अधिकारी ने उसे रिहा करवाकर अस्प्ताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें