फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में भीषण हादसा: कार और ऑटो के बीच टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बच्चे सहित तीन घायल

Wed, 25 Jun 2025 04:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में बड़ा हादसा हुआ है। जालंधर ग्रामीण के कस्बा फिल्लौर के निकट गांव बुर्ज पुख्ता में ऑटो और कार के बीछ भीषण टक्कर हुई है। दोनों वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा भी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झंडी पीर काडियाना से फिल्लौर की तरफ से आ रहा सवारियों से भरा ऑटो गांव बुर्ज पुख्ता छिछोवाल में एक कार से टकरा गया। इस जोरदार टक्कर में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार रानी, सुनीता और मनजीत सिंह निवासी झंडी पीर काडियाना की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान निर्मल, अमर चंद, मुख्तियार के रूप में हुई है और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

इस संबंध में डॉ. नीरज सोढ़ी ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर बेकरी मालिक समाजसेवी मतविंदर सिंह सोनू ने कहा कि हादसे के बाद लोग वीडियो बनाते रहे और लेकिन किसी ने घायलों की मदद नहीं की। उन्होंने घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें