फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 10 बच्चों का रेस्क्यू: छह लड़कियां, चार लड़के, शातिर महिला गिरफ्तार, सभी बच्चे छह से 14 साल के

Sun, 21 Dec 2025 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में 10 बच्चों का रेस्क्यू सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने रेस्क्यू किया है। विभाग की तरफ से अलग-अलग जगहों पर रेड की गई। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
रेस्क्यू किए गए बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशों के तहत जालंधर में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भीख मांगने वाले 10 बच्चों को छुड़ाया गया। वहीं एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जीवनजोत प्रोजेक्ट के तहत जालंधर जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती की अगुवाई में टीमों ने जालंधर बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की, जबकि चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर्स की टीमों ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जांच अभियान चलाया। 

अभियान के दौरान बागरी एक्ट के तहत 6 लड़कियों और 4 लड़कों समेत कुल 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों की उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जालंधर के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार चाइल्ड बेगिंग को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे, ताकि जालंधर को भीख-मुक्त जिला बनाया जा सके।

विज्ञापन

रेस्क्यू किए गए बच्चे। - फोटो : संवाद
भीख मांगते 11 बच्चे छुड़ाए

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर, समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत जिला स्तरीय बाल भिक्षावृत्ति रोकू टास्क फोर्स द्वारा रविवार को दूसरे दिन जिले की विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके 11 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बाल भीख मांगने को जड़ से खत्म करने के लिए समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘जीवनज्योत प्रोजेक्ट’ के तहत यह चेकिंग मुहिम चलाई जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति रोकू टास्क फोर्स की विभिन्न टीमों द्वारा आज रेलवे स्टेशन जालंधर, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन, देवी तालाब मंदिर के पास तथा पठानकोट चौक समेत शहर के अन्य विभिन्न चौकों में छापेमारी की गई। इसके अलावा बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारियों के नेतृत्व वाली टीमों द्वारा भी जिले के विभिन्न ब्लॉकों में चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के दौरान 11 बच्चे बेगरी एक्ट के तहत रेस्क्यू किए गए हैं, जिनमें 10 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। उन्होंने बताया कि छुड़ाए गए बच्चों का सिविल अस्पताल से मैडिकल करवाया गया, जिसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति, जालंधर के समक्ष पेश किया गया। इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें