फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में प्लाट विवाद में फायरिंग... आईएएस बबीता कलेर और आप नेता स्टीवन कलेर पर केस दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 10:21 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

प्लॉट में मिट्टी डालने को लेकर शुरू हुई बहस में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में प्लाट विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। मामले में पुलिस ने आईएएस अधिकारी और आम आदमी पार्टी के नेता पर केस दर्ज किया है। जालंधर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) के सामने स्थित छोटी बारादरी फेज-2 में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रबल सरिया के 42 साल के मैनेजर हरप्रीत सिंह पर फायरिंग हुई थी। एक गोली हरप्रीत की बाईं जांघ को चीरकर दाईं टांग में लगी। उसपर यह गोली आईएएस बबीता कलेर के गनमैन सुखकर्ण सिंह ने चलाई थी। बताया जा रहा है कि प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में यह फायरिंग की घटना हुई है। 

विज्ञापन


प्लाट मालिक सुलक्खण सिंह अपने मैनेजर के हक में खड़े रहे और देर रात कलेर दंपती को मामले में नामजद कर दिया गया। मामले में देर रात कलेर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उनकी गिरफ्तारी जांच के बाद ही तय होगी। पुलिस ने थाना-7 में बीएनएस की धारा 115 (2) मारपीट, 109 (इरादा-ए-कत्ल), 61 (2) साजिश और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईएएस बबीता कलेर के गनमैन सुखकर्ण सिंह  को गिरफ्तार कर उसका सर्विस पिस्टल जब्त कर लिया है। गनमैन को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और गोली किसके कहने पर चलाई इसका खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें