फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता ने गोली मारकर खुदकुशी की

Sat, 06 Jun 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर विधान सभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विनोद कुमार सीटा ने शनिवार को अपनी डबल बैरल गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन के मरीज थे और पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण भी डिप्रेशन ही माना जा रहा है।
विज्ञापन




चंडीगढ़ रोड स्थित मोहल्ला रंजीत नगर में रह रहे विनोद कुमार सीटा सुबह करीब 10.30 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गए। वह काफी देर तक जब बाहर नहीं आए। इस घर वालों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर परिवार वालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर सीटा का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही उनकी डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। गोली सिर पर लगी थी। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।



इस पर डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए। डीएसपी भट्टी ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण सीटा का डिप्रेशन का मरीज होना लग रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने उन्हें बताया कि सीटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। सीटा ने वर्ष 2007 व 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें