फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों पर तलवारों से हमला

Mon, 12 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हमला - फोटो : demo
विज्ञापन
ब्याज माफिया के खिलाफ बस्ती दानिशमंदा के पास पड़ते बाबू जगजीवन राम चौक के पास धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों की बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यों पर तलवारों से हमला किया गया। मोर्चा सदस्यों के अनुसार ब्याज माफिया उन्हें तंग परेशान करते हैं।
विज्ञापन


मोर्चा के सदस्य सोमवार को ब्याज माफिया के सरगना के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंक रहे थे कि उसने अपने कारिंदे भेजकर प्रदर्शनकारियों पर तलवारों से हमला करवा दिया। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मौके पर पहुंची थाना पांच की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधान दविंद्र कल्याण ने कहा कि मोर्चा के सदस्य बीते छह महीनों से ब्याज माफिया के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन और नगर निगम तंत्र पर कोई असर नहीं पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन में सफाई सेवकों का वेतन बनाने वाले क्लर्क भी ब्याज माफिया से मिलकर उनका शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी कई बार लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद ब्याज माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब ब्याज माफिया के लोग उन पर हमला करवा रहे हैं। कल्याण ने कहा कि यदि सरकार ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई न की तो आने वाले दिनों में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस दौरान अनिका रहेला, राज कुमार थापर, राजेंद्र घई, बबली, सीमा, अनु थापर, दीपक, शबंटी बत्तरा, शाम हंस, अमर और राम किशन बब्बर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें