फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला की देहाती पुलिस के मकसूदां थाना ने लूटपाट और चोरियां करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर लूट का समान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में वाहन, हथियार अमेरिकन, सिंगापुर की करंसी और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अतुल कुमार निवासी न्यू दयोल नगर जालंधर, दीपक निवासी अंबाला कैंट और कमल जीत निवासी मॉडल हाउस जालंधर के रूप में हुई है। एसपी परमिंदर भंडाल, डीएसपी सर्बजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह ने गढ़ा फाटक, मॉडल हाउस, लिंक रोड, दिलकुशा मार्केट, माता रानी चौक, मॉडल हाउस, भार्गव कैंप अड्डा, नजदीक बस अड्डा जालंधर और बस्ती बावा खेल में की गई करीब 9 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

एसपी भंडाल के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो दातर, एक सरिया, 100 अमेरिकन डॉलर, 240 पाउंड, 60 सिंगापुर डॉलर, 3.80 लाख रुपसे, 2 एलईडी और दो मोबाइल फोन बरामद किए है। गिरोह के सदस्य शहरी एरिया में अधिक सक्रिय थे और कई बार वह लूटपाट की वारदात को भी अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें