जालंधर के आदमपुर थाने के अधीन आते सीआईडी दफ्तर में तैनात एएसआई मनजिंदर सिंह ने दफ्तर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।