फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: पति ने दहेज में मांगे 20 हजार डॉलर, पत्नी को पीटने का भी आरोप

Fri, 07 May 2021 09:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कनाडा में रहने वाले एनआरआई पति अश्विनी कुमार वड़ैच पर दहेज मांगने और पत्नी से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। एनआरआई पति ने कनाडा में पत्नी से 20 हजार डॉलर लाने की मांग की थी। दहेज न मिलने पर पति और उसके पारिवारिक सदस्यों ने पीड़ित पत्नी से नौकरानी की तरह काम करवाया और पिटाई भी की। 

विज्ञापन


पत्नी ने जब इसकी शिकायत कनाडा पुलिस से की तो पुलिस ने उसे सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के जरिये शेल्टर होम में शरण दिलाई। वहीं जालंधर पुलिस को पीड़िता के पिता ने शिकायत दी तो एनआरआई पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में सास-ससुर व घर के दूसरे सदस्य भी जांच के घेरे में हैं। 

जानकारी देते हुए गांव सलैच निवासी सतनाम राम ने बताया कि उनकी बेटी गुनजीत कौर की शादी जसवंत नगर गढ़ा रोड के रहने वाले अश्विनी कुमार वड़ैच से हुई थी। शादी के बाद अश्विनी बेटी को लेकर कनाडा चला गया था। वहां गुनजीत को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिचौलिए जगदीश लाल के दबाव के बाद अश्विनी उनकी बेटी गुनजीत को कनाडा ले गया था। वहां गर्भवती होने के बावजूद गुनजीत कौर से नौकरानी की तरह काम करवाया गया। उन्होंने गुनजीत को 20 हजार डॉलर लेकर आने को कहा। जब उसने इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। 

पिता सतनाम ने बताया कि ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर गुनजीत ने कनाडा पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद कनाडा के सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने उसे शेल्टर होम भिजवाया और उनकी बेटी अभी वहीं रह रही है।

इसकी जानकारी मिलते ही जालंधर पुलिस ने भी पति अश्विनी वड़ैच के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है, जबकि सास-ससुर और घर के अन्य सदस्यों पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने सगाई में करीब पांच लाख रुपये और शादी पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें