फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और स्विफ्ट कार की टक्कर में एक की मौत

Tue, 03 May 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के कस्बा कोट ईसेखां में ठेकेदारों की बोलेरो और अकाली नेता की स्विफ्ट कार से टकरा गई। इससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि शराब ठेकेदार के कारिंदे गगनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कर एवं आबकारी विभाग इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने स्विफ्ट कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे अवैध शराब की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस केस होने के कारण वह बिना किसी कार्रवाई से वापस आ गए। उन्होंने बताया कि अकाली काउंसिलर के बेटे से पहले भी अवैध शराब बरामद हुई थी।

स्विफ्ट कार चालक संदीप कुमार के काउंसिलर पिता रमेश कुमार ने कहा कि दोनों गाड़ियों में अचानक टक्कर हुई है। उन्होंने स्विफ्ट कार में शराब न होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक कोट ईसेखां निवासी संदीप कुमार और गज्जू यादव स्विफ्ट में जीरा साइड से आ रहे थे।
विज्ञापन


पुुलिस के मुताबिक संदीप कुमार के पिता नगर पंचायत के काउंसिलर हैं। इस दौरान शराब ठेकेदार स्विफ्ट कार का पीछा कर रहा था। आगे उसने अपने कारिंदों को स्विफ्ट कार को रोकने के लिए चौकस कर दिया। इस हादसे में अकाली काउंसिलर के बेटे संदीप कुमार और गज्जू यादव को कोट ईसेखां अस्पताल दाखिल करवाया गया। गज्जू यादव को गंभीर चोटें लगने कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें