मुक्तसर रोड स्थित बाला जी धाम के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राकेश छाबड़ा अपने ऑफिस से पैदल मुक्तसर रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा बाइक सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर जख्मी हो गया।
राकेश को फिरोजपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से राकेश को लुधियाना रेफर कर दिया गया। रास्ते में राकेश की मौत हो गई।