फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पुरानी रंजिश में आप वर्कर को घर में घुसकर गोली मारी, पैर में लगी, गांव के युवकों पर ही आरोप

Tue, 17 Dec 2024 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विवेक मट्टू ने कहा कि गांव के ही मनी बावा और बिल्ला के साथ उसकी रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना सदर जमशेर की चौकी जंडियाला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को गांव के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी। पैर में गोली से लगने गांव पट्टी साहन के रहने वाले 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गया जिसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को दिए बयानों में विवेक मट्टू ने कहा कि गांव के ही मनी बावा और बिल्ला के साथ उसकी रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। आरोपियों ने मट्टू को उसके घर में घुसकर गोलियां मारी। 

आरोपियों ने मट्टू पर दो गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली उसके पैर पर लगी। फिलहाल मट्टू की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में घुसकर हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25,27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें