थाना लाबड़ा पुलिस नेे लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी की पहचान दलजीत निवासी निज्जरां के रूप में बताई हैं। थाना प्रभारी पुष्पा बाली का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जीता निवासी निज्जरां फरार है।
उन्होंने कहा कि 3 मार्च को गांव लोहारा की छात्रा कमलप्रीत कौर को अपने घर वापस जा रही थी कि रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसकी एक्टिवा के आगे बाइक लगा दी। वे छात्रा को दातर दिखाकर डराते उसका मोबाइल, नगदी व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद नाकाबंदी के दौरान आरोपी दलजीत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी जीता को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में माना कि उसने कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने उससे मोटरसाइकिल, मोबाइल, दातर और अन्य सामान बरामद किया है।