फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्राइवेट स्कूल में टीचर ने 9वीं के छात्र को बुरी तरह पीटा, छात्र ने लगाया फंदा; परिवार ने दी चेतावनी

Fri, 12 Dec 2025 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ टीचर ने मारपीट की है। आरोप है कि मारपीट करने वाला टीचर स्कूल प्रिंसिपल का पति है, जिसने 9वीं के छात्र को बुरी तरह पीटा है।  
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे के माता-पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के नूर महल एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं के छात्र के साथ अध्यापक द्वारा गलत हरकतें करने और बुरी तरह मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि स्कूल के एक अध्यापक ने बेटे के साथ गलत हरकतें की। जब इसकी शिकायत प्रिंसिपल के पति को दी, जो उसी स्कूल में अध्यापक भी है। शिकायत करने पर प्रिंसिपल के पति ने छात्र के साथ बुरी तरह से मारपीट की। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल में हुए घटनाक्रम के बाद बेटा आत्महत्या वाला था। उसने घर आकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश भी कि, लेकिन परिवार ने उसे समय रहते बचा लिया। उन्होंने बच्चे को समझाया और तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


परिवार ने कहा कि अगर पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं करेगी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। परिवार ने इसकी शिकायत थाना नूर महल में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


गंभीर आरोपों पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे जांच के बाद ही कार्रवाई करेंगे। आरोप संवेदनशील हैं जिसके बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जब छात्र के साथ मारपीट हुई और गलत हरकतें की गई, उस दौरान जिनपर आरोप लगे हैं वह कहां थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें