फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के करिंदो ने पकड़ा अवैध शराब से भरा ट्राला

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के कारिंदों ने अवैध शराब से भरा ट्राला पकड़ा
विज्ञापन

थाना बधनी कलां में पूर्व अकाली सरपंच समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए हरियाणा से बड़े स्तर पर पंजाब में शराब लाई जा रही है। मंगलवार देर शाम अवैध शराब से भरा एक ट्राला मोगा लाया जा रहा था। शराब ठेकेदार के कारिंदों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्राला कब्जे में ले लिया लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गया। शराब ठेकेदार के कारिंदो ने मौके पर थाना बधनी कलां पुलिस को बुलाकर शराब पकड़वा दी।
थाना बधनी कलां के प्रभारी एसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम कस्बा बधनी कलां से कुछ दूरी पर एक ढाबे पर बड़ा ट्राला खड़ा था। वहां पर गश्त कर रही शराब ठेकेदार की टीम को शक हो गया। जब टीम ने मौके पर जाकर देखा तो ट्राला शराब की पेटियों से भरा हुआ था। इसी दौरान वहां एक स्कार्पियो आई और शराब तस्कर उसमें बैठकर मौके से रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शराब से भरे ट्राले को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी के अनुसार शराब की संख्या जारी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्राले में दो हजार से अधिक शराब की पेटी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने गांव बुट्टर कलां के पूर्व अकाली सरपंच छिंदर सिंह समेत काला वासी बुट्टर, जस्सी वासी मानूके और राकेश कुमार उर्फ पंडित वासी लोपों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई मामलों में नामजद है पूर्व सरपंच
गौरतलब है कि पूर्व अकाली सरपंच छिंदर सिंह के खिलाफ शराब तस्करी, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टरों से संबंध होने को लेकर पहले भी कई केस दर्ज हो चुके हैं। इसी प्रकार बीते माह ही मोगा पुलिस ने आरोपी जस्सी के घर से 1150 पेटी अवैध शराब से भरा ट्राला बरामद किया था। उक्त मामले में अब तक जस्सी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

फोटो-25मोग15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें