फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के चलते तीन दुकानों से हजारों की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। दो दिनों से पड़ रही धुंध व सर्दी से जहां लोगों का बुरा हाल है वहीं धुंध का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपनी वारदातों में इजाफा करना शुरू कर दिया है। सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोलकर हजारों की नकदी चुरा ली। मामलों की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंडी नं. 2 में स्थित पेस्टीसाइड की दुकान स्पीड एग्रो सर्विस पर पड़ोसी की छत से होते हुए धावा बोला। इसके बाद वहां से गल्ले व अन्य स्थानों पर रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। दुकान मालिक सुभाष कक्कड़ ने बताया कि दुकान के गोलक समेत कई गोशालाओं के गोलक भी चोरों ने नहीं छोड़े और अन्य स्थानों पर रखे फुटकर पैसे भी चोरी कर लिए। चोरों की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इससे पता चला है कि चोर करीब एक घंटा दुकान में रहे। मंगलवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में चोरों ने पड़ोस में ही स्थित मोहरी लाल राकेश कुमार की दुकान से कुछ समान चोरी कर लिया लेकिन वहां अधिक नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा चोरों ने लक्कड़ मंडी स्थित फर्म जीवन दास संत राम गुलाटी के ताले तोड़कर दुकान में रखा सामान बिखेर दिया और गल्ला खंगाला लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह दुकान मालिक संजम गुलाटी ने जब दुकान खोली तो दुकान में सामान बिखरा देखकर इस बात की सूचना सिटी-1 पुलिस को दी। इसपर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सभी दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जारही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें