फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे वाला इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत
विज्ञापन

दो लोगों पर मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मल्लांवाला में युवक को एक व्यक्ति ने जबरदस्ती नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार है। मामले की जांच एएसआई सुखपाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

बोहड़ सिंह वासी कोहाला थाना मल्लांवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके भांजे गुरविंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी गांव चक मेघा राय थाना गुरुहरसहाए को खड़क सिंह वासी बस्ती सोहन सिंह ने अपने घर किसी काम के लिए बुलाया था। उसके बाद आरोपी खड़क सिंह ने सोनू धवन मेडिकल स्टोर से नशे का इंजेक्शन मंगवाकर गुरविंदर के लगा दिया। नशे के इंजेक्शन लगने से गुरविंदर की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बोहड़ सिंह के बयान पर खड़क सिंह और सोनू धवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें