फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डाक्टर को विदेश ले जाने का झांसा देकर की शादी व स्थापित किए शरीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला डाक्टर को विदेश ले जाने का झांसा दे रचाई शादी
विज्ञापन

संबंध बनाने के बाद चला गया कनाडा, लौटकर नहीं आया
पुलिस ने एनआरआई के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विदेश ले जाने का झांसा देकर एक फिजियोथेरेपी महिला डाक्टर से शादी रचाकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में थाना वुमन फिरोजपुर ने रविवार को आरोपी एनआरआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कनाडा में रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रेम नगर में रहने वाली महिला डा. नाजिया भट (32) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 23 फरवरी 2016 को उसकी शादी अमरिंदर सिंह वासी गली नंबर-एक, गोपाल नगर मजीठा रोड अमृतसर (मौजूदा समय में कनाडा में रह रहा है) के साथ हुई थी। शादी ईसाई धर्म रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। अमरिंदर ने उसे शादी के बाद कनाडा ले जाने की बात कही थी। अमरिंदर जब तक भारत में रहा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। उसके बाद वह कनाडा चला गया, फिर वापस लौटकर नहीं आया और न ही उसे अपने साथ कनाडा लेकर गया। अमरिंदर ने उसके साथ धोखा किया है। उधर, थाना वुमन फिरोजपुर ने पीड़ित डाक्टर के बयान पर आरोपी अमरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह के मुताबिक आरोपी अमरिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें