फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग विभाग ने रेड कर बरामद किया नशे की दवाईयों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग विभाग ने रेड कर बरामद किया नशे का जखीरा
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी पर पहले भी है मामला दर्ज, जमानत पर हुआ था रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सेहत व पुलिस विभाग ने मोनिका टावर स्थित एक दुकान पर रेड कर दवाओं का जखीरा बरामद किया है। ड्रग विभाग टीम की आफिसर डॉ. अनुपमा, दिनेश कुमार, एसीपी सरबजीत राय की देखरेख में मारे गए छापे के दौरान ओडिडल, ट्रामाडोल दवाएं बरामद की गईं। इस छापामारी के दौरान पुलिस ने पुनीत कुमार, निवासी महाराजा गार्डन को राउंड उप किया है। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. अनुपमा व दिनेश कुमार ने कहा कि दुकान को गोदाम की तरह उपयोग किया जा रहा था। पकड़े गए पुनीत पर सुल्तानपुर लोधी में पहले भी मामला दर्ज है। आज कल वह जमानत पर था। पकड़े गए व्यक्ति से एक आल्टो कार भी बरामद की है जिस पर प्रेस लिखा हुआ था। गोदाम पर पुरानी दुकान के मालिक का प्यूरीफाई वाटर का बोर्ड लगा हुआ है। उसके बाद पुनीत की निशानदेही पर फगवाड़ा गेट यूनिक मेडिको पर छापामारी की गई। वहां से भी दवाओं का जखीरा बरामद किया गया है। जब दिलकुशा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रिशु से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पकड़ा गया युवक उनकी एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। एसोसिएशन का उससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें