नाबालिग के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सोलह वर्षीय नाबालिग को घर पर बुलाकर दो व्यक्तियों ने उसके साथ दुराचार किया। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर पर अकेली थी। उसके घर आरोपी गुरप्रकाश सिंह पुत्र जसवीर सिंह आया और कहने लगा कि उसे उसकी मां ने घर पर बुलाया है। जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी की मां जसवीर कौर भी वहां मौजूद थी। इसके बाद आरोपी गुरप्रकाश सिंह और जोगिंदर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों नेघटना की शिकायत थाना मक्खू पुलिस को की। पुलिस ने पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी गुरप्रकाश सिंह, जोगिंदर सिंह व जसवीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एसआई नवनीत कौर को सौंपी गई है।