जमीन विवाद में गोलियां दागीं, कार के शीशे टूटे
पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जमीन विवाद मेें पांच लोगों ने मंगलवार रात को एक व्यक्ति के घर पर बंदूक से ताबड़तोड़ गोेलियां चला दीं। गोलियां घर के बाहर खड़ी आई-20 कार पर लगी। इस वजह से कार के शीशे टूट गए। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
वार्ड नंबर पांच वासी लखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा है। आरोपी वरिंदर सिंह, जगरूप सिंह, अमनदीप सिंह व जसविंदर सिंह वासी वार्ड नंबर-10 मक्खू और थोमस वासी गांव वरियां ने उसके घर पर बंदूक से गोलियां दाग दीं। घर के बाहर उनकी आई-20 कार नंबर-पीबी 29डीटी 6012 खड़ी थी। गोलियां कार पर जा लगी। इस वजह से कार के शीशे टूट गए। इससे बहुत नुकसान हुआ है। पुलिस ने लखविंदर के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।