पीड़िता से दुराचार करने के आरोप में चार पर केस दर्ज
फिरोजपुर। धोखे से दूसरी शादी रचाकर लाए महिला से पति, जेठ और ससुर उसके साथ दुराचार करते रहे। पीड़िता के बयान पर थाना सदर पुलिस ने शनिवार आरोपी पति, जेठ, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। तीस वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरप्रीत सिंह ने अपने परिवार की मिलीभगत से वर्ष 2016 में धोखे से उसके साथ दूसरी शादी रचाई। कुछ दिन बाद जेठ और ससुर उसकी उसके साथ दुराचार करते रहे। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पति, जेठ, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।