फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो के दो घरों में डकैती की घटनाओं में दो महिलाओं समेत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतो के दो घरों में डकैती की घटनाओं में दो महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों में पीड़ित आढ़ती परिवार के भाई की पुत्रवधु भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिला पुलिस ने जैतो शहर के दो घरों में डकैती की घटनाओं को सुलझाते हुए दो महिलाओं समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक पीड़ित परिवार के मुखी के भाई की पुत्रवधु भी शामिल थी जिसने पैसे के लालच में अपनी मुंहबोली मां के साथ मिलकर इन घटनाओं को अंजाम दिलवाया।
फरीदकोट की पुलिस लाइन में बुधवार को पत्रकारों से बातचत करते हुए बठिंडा जोन के आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि जैतो शहर में बीती 23 दिसंबर को आढ़ती रतन भूषण के घर डकैती की घटना सामने आई थी। अभी यह घटना सुलझ नहीं पाई थी कि 6 जनवरी को उसी गली में रहने वाले राइस मिलर संदीप कुमार राणा के घर डाका पड़ गया। दोनों घटनाओं को सुलझाने के लिए फरीदकोट के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने एसपी(एच) बहादुर सिंह, एसपी (आई) सेवा सिंह मल्ली, डीएसपी जैतो बलजिंदर सिंह संधू,इंचार्ज सीआईए फरीदकोट इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी व इंचार्ज सीआईए जैतो इंस्पेक्टर राजेश कुमार पर आधारित एसआईटी का गठन किया जिसमें एएसपी फरीदकोट दीपक पारिक आईपीएस को भी शामिल किया गया। इस टीम ने दोनों घटनाओं को सुलझाते हुए पीड़ित आढ़ती रतन भूषण के भाई की पुत्रवधु व जैतो निवासी सविता उर्फ मोनू, उसकी मुंहबोली मां दविंदर कौर समेत अमृतसर निवासी पलविंदर सिंह,दिलदार सिंह,परमजीत सिंह पम्मा, किरन कुमार कर्ण, हीरा सिंह व विक्रमजीत सिंह टीटी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 4.19 लाख की नगदी, 170 ग्राम सोने के गहने, 3.4 किलोग्राम चांदी, चांदी का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठियां, घटना में उपयोग माइक्रो कार के अलावा तेजधार हथियार व एक 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद कर ली है। रतन भूषण के घर से लूटी कार पहले ही बरामद की जा चुकी है जबकि संदीप राणा से घर से लूटी एक पिस्तौल व एक रिवाल्वर की बरामदगी होना बाकी है। मालूम होकि इन घटनाओं को शहरवासियों में खासा रोष पाया जा रहा था और दो दिन पहले लोगों ने शहर भी मुकम्मल बंद रखते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ में आए आरोपी
आईजी के अनुसार इन दोनों घटनाओं की मुख्य सूत्रधार सविता उर्फ मोनू है जिसने अपनी मुंहबोली मां अमृतसर निवासी दविंदर कौर उर्फ देवी के साथ साजिश रचते हुए पहले अपने चाचा ससुर रतन भूषण के घर डकैती करवाई और इसके बाद 6 जनवरी को उसी गली में रहते राइस मिलर संदीप कुमार राणा के घर डाका डलवा दिया। आईजी ने बताया कि पुलिस जांच में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज काफी सहायक साबित हुई। पहली घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी बस से जैतो आए थे और फरार होते समय परिवार की कार ले गए जोकि उन्होंने कोटकपूरा में छोड़ दी थी जहां से बाद में टैक्सी लेकर अमृतसर चले गए। लेकिन संदीप राणा के घर डकैती करने के लिए आरोपी माईक्रो कार में आए थे जिसपर कार का सही नंबर लिखा था। यह कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस कार के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि यह कार अमृतसर के एक व्यक्ति ने हाल ही में अमृतसर में बेची थी जिसके पकड़ में आने के बाद सभी आरोपी बेनकाब हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन आरोपियों ने कुछ दिन पहले अमृतसर में एक डॉक्टर के घर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

फोटो 10एफआरडीकी01
फरीदकोट में जानकारी देते बठिंडा जोन के आईजी मुखविंदर सिंह छीना
-----
फोटो 10एफआरडीपी02
फरीदकोट में गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस पार्टी
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें