नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार
मोगा। एंटी नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर 720 नशीली गोलियां बरामद की है। थाना सिटी साउथ में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई लखविंदर सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम को वह पुलिस टीम के साथ पहाड़ा सिंह चौंक में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुनीता रानी उर्फ सीमा वासी टैंकी वाली गली को 720 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।। एसआई के मुताबिक आरोपी महिला अपने घर नशीली गोलियां बेचती थी।