फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला जेल में नशे व मोबाइल का दौर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला जेल में नशे व मोबाइल मिलना जारी
विज्ञापन

दो कैदियों से 140 नशीली गोलियां व मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल कपूरथला में नशे की उपलब्धता और मोबाइल के इस्तेमाल का दौर जारी है। जेल प्रशासन ने तलाशी के दौरान दो कैदियों से 140 नशीली गोलियां और एक मोबाइल बरामद किया है। जिनके खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस और प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने जेल स्टाफ के साथ बैरकों की चेकिंग का दौर शुरू कर रखा था। इस दौरान हवालाती परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी माहिलपुर जिला होशियारपुर की बैरक में तलाशी के दौरान उससे 140 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इतनी भारी मात्रा में नशीली गोलियों की मौजूदगी के संदर्भ में हवालाती से पूछताछ की गई तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसी प्रकार सहायक सुपरिंटेंडेंट दिलबाग सिंह ने बंदी हसपाल सिंह उर्फ जस्सी निवासी नूरपुर बेदी जिला रूपनगर से तलाशी के दौरान एक मोबाइल, सिम व बैटरी बरामद की है। इनके खिलाफ थाना कोतवाली एनडीपीएस और प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मॉडर्न जेल कपूरथला में लगातार मोबाइल मिलने और नशे की बरामदगी ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है। इससे जेल के अंदर दाल में कुछ काला होने की बू आ रही है। एआईजी-कम-एसपी जेल सुरिंदरपाल खन्ना ने जेल प्रशासन की मिलीभगत को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की सख्ती की वजह से बरामदगी हो रही है। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु आने नहीं दी जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें