अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला।
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पर पहले भी कई थानों में केस दर्ज हैं।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ और पीओ स्टाफ की पुलिस ने संयुक्त तौर पर थाना सिटी के एरिया में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि दलजिंदर सिंह उर्फ जिंदर निवासी गांव सुन्नड़वाल अवैध असलहे के साथ स्विफ्ट गाड़ी से काला संघिया से कपूरथला की तरफ आ रहा है। आरोपी जिंदर कई केसों में पीओ है और उसपर लड़ाई-झगड़े के कई केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस पर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ नाकाबंदी कड़ी कर दी। इसपर जब जिंदर स्विफ्ट कार लेकर आता दिखाई दिया तो उसे रुकने का इशारा किया। इसपर उसने गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। उसे गिरफ्तार करके जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 35 बोर का अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी की कार भी कब्जे में ले ली गई है। सीआईए इंचार्ज के अनुसार जिंदर पर जालंधर, करतारपुर और कपूरथला के विभिन्न थानों में करीब 15 केस दर्ज हैं। कई मामलों में वह भगोड़ा है।