फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार से चल रही स्कूली बच्चों की बस पलटी, छह बच्चे व चार टीचर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस पलटने से छह बच्चे, चार टीचर घायल
विज्ञापन

चालक पर बस तेज रफ्तार से चलाने का आरोप
केस दर्ज कर पुलिस बस चालक को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव बादशाहपुर के नजदीक एकलव्य स्कूल की तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे से बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने काफी मुश्किल से बस से बच्चों व टीचरों को निकाला। सभी घायलों को सतनाम अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
बताया गया घटना के वक्त बस में छह बच्चे व चार टीचर सवार थे। अचानक चालक ने बस की स्पीड बढ़ा दी, जिससे बस बेकाबू हो गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ पुष्प बाली ने घटनास्थल का जायजा लिया और तत्काल चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बस को अमनदीप उर्फ सोनू पुत्र तिलक राज निवासी लोहारा चला रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओने बताया कि ड्राइवर इस रूट पर पहली बार बस ले कर आया था और स्पीड अधिक होने के कारण उससे बस नियंत्रित नहीं हुई। बेकाबू बादशाहपुर के नजदीक बस पलट गई। चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों को निकट के सतनाम अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। सभी बच्चे एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें