फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में मृतक महिला का देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या में देवर गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी ने भाभी से संबंध के शक में नौजवान को भी मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
थाना सिटी पुलिस ने शनिवार देर शाम शहर में एक महिला व एक नौजवान को गोली मारने की घटनाओं के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महज 10 मिनट के अंतराल में स्थानों पर अंजाम दी गई इन घटनाओं में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और नौजवान फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल है। मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रेम नगर निवासी राकेश कुमार उर्फ बिंदु मृतक महिला किरण बाला के पति नानक चंद का ममेरा भाई है और उसे शक था कि किरण बाला के मोहल्ले के आशु कुमार के संबंध हैं।
डीएसपी मनविंदरबीर सिंह व थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि इन घटनाओं के बाद किरण बाला के पति नानक चंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 वर्ष पहले उसे नशा तस्करी के एक मामले में 10 साल की सजा हुई थी। वह 2 वर्ष पहले जमानत पर रिहा होकर आया है। उसके जेल में बंद होने के दौरान राकेश कुमार का उसके घर काफी आना जाना रहता था। शनिवार को भी आरोपी उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद घर से बाहर निकलते वक्त गेट पर आरोपी का सामना नानक चंद से हुआ तो उसने कहा कि मैंने किरण के दोस्त आशु का भी काम तमाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया शिकायत के आधार पर पुलिस नेकार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल 315 बोर का पिस्तौल, 3 खोल व एक कारतूस बरामद कर लिया। मालूम हो कि किरण बाला और व घायल आशु कुमार को दस मिनट के अंतराल में जलालेआना रोड़ और झममन बाजार में गोली मारी गई थी। दोनों घटनाओं के एक ही मोहल्ले से संबंधित होने के कारण पुलिस को पहले ही इनका आपसी कनेक्शन होने का शक था, जो बाद में सही साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें