फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में जा रही महिलाओं को घूरने से रोका तो दागी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर गोलियां चलाईं, बुजुर्ग जख्मी
विज्ञापन

महिलाओं को घूरने से रोकने पर हुई घटना, नौ पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)।
ट्रैक्टर-ट्राली में बैठ कर मेला जा रही महिलाओं के आसपास चक्कर लगाकर उन्हें घूर रहे युवक को मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और पिस्तौल से गोलियां दागी। यही नहीं आरोपियों ने घर का मेन दरवाजा तक तोड़ दिया। गोलियों के छर्रे लगने से घायल बुजुर्ग को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना गांव मेहर सिंह वाला में शनिवार रात घटी। थाना सदर जीरा पुलिस ने घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद कर नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में घायल भाग सिंह (62) निवासी गांव मेहर सिंह वाला ने बताया शनिवार को करीब 11:30 बजे घर की महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली में बैठ कर मेले में जाने के लिए बच्चों इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपी गांव का ही बलदेव सिंह ट्राली के आसपास चक्कर काट महिलाओं को घूर रहा था। उन्होंनेउसे ऐसा करने से रोका। इस पर उसकी बलदेव से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर बलदेव सिंह अपने साथियों के साथ रात आठ बजे के करीब उसके घर में घुस आया और मारपीट करने लगे। घर का सामान भी तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी गुरलाभ सिंह ने पिस्तौल से गोलियां दागी, जो लोहे के मेन गेट पर जाकर लगी। इसके बाद आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी गांव चब्बा ने भी पिस्तौल से चार गोलियां दागीं और पूरे परिवार को पीटा। गोलियों के छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। आरोपी जाते समय घर का मुख्य दरवाजा भी तोड़ गए। पुलिस ने घायल भाग सिंह के बयान पर बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरलाभ सिंह, गुरविंदर सिंह को नामजद कर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। जांच अधिकारी एएसआई सुदेश कुमार ने बताया आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें