मां-बेटे की हत्या में सात गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
शनिवार हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में रविवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है। वहीं मामले में एक पुलिस हवलदार का नाम भी सामने आ रहा है।
एसएसपी जे इलनचेलियन ने रविवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि रजिंदर शर्मा निवासी रविदास नगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह आटो रिक्शा चलाने का काम करता है। शनिवार की शाम 5 बजे उसकी लड़की हिना का फोन आया कि लवप्रीत उर्फ चीनू, रामेश कुमार, रूप लाल व प्रेम लता और सुरिंदर कौर हथियारों सहित झगड़ा करने के घर पर आए है और मारपीट कर रहे है। जब वह घर पहुंचा तो देखा लवप्रीत चीनू किरच, सुरिंदर कौर किरच, रामेश कुमार कुल्हाड़ी, रूप लाल किरच व प्रेमलता के छुरे के साथ उसकी पत्नि सीमा शर्मा (47) व बेटे हर्ष शर्मा (15) पर वार कर रहे हैं। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। वह पत्नी व बेटे को सिविल अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रजिंदर शर्मा का आरोप था कि उपरोक्त सभी आरोपियों को एजेंट चन्नण सिंह एवं मनजीत कौर पत्नी चन्नण निवासी आकाश कालोनी रविदास नगर थाना सदर ऐसा करने के लिए भड़काते रहते थे। रजिंदर शर्मा के बयान पर पर थाना सदर पुलिस ने धारा 302, 148, 140, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमें बनाकर लवप्रीत उर्फ चीनू पुत्र रमेश कुमार, रमेश कुमार पुत्र बनारसी दास, रूपलाल पुत्र बनारसी दास, प्रेमलत्ता पत्नी रूप लाल, सुरिंदर कौर पत्नी रमेश लाल, चन्नण सिंह व मनजीत कौर निवासी आकाश कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच दौरान यह बात सामने आई है कि यह घटना आरोपी लवप्रीत चीनू के पिता रमेश कुमार का तलाक मृतका के पति रजिंदर शर्मा की वजह से हुआ था।
इस लिए दोनों में रंजिश हो गई। विवाद के चलते पुलिस में शिकायतों का दौर पिछले एक वर्ष से चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि इनका आपसी लेनदेन का झगड़ा था जो पिछले 20-22 वर्षों से चला आ रहा था। मामले में एक पुलिस हवलदार का नाम जोड़े जाने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि इस संबंधी वह खुद जांच करेंगे। इस मौके पर डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह, थाना प्रभारी सदर राजेश अरोड़ा मौजूद थे।