किशोरी से दुराचार के आरोप में केस
मुक्तसर। जिले के एक गांव में मंगलवार रात घर में घुसकर किशोरी से उसके पड़ोसी ने दुराचार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। मंगलवार की रात किशोरी अपने घर में सो रही थी। उसके पिता रात में खेतों पर काम करने गए हुए थे। वहीं उसकी मां और वह अकेली थी। पीड़िता की मां मानसिक रोगी है। मौके का फायदा उठाकर भुट्टो सिंह (32) ने उसके घर में घुस उसके साथ दुराचार कर लिया। उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने पूरी बात अपने पिता को बताई। पुलिस ने उनके बयानों पर आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।