फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने जान दी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव बूटेवाला में एक व्यक्ति ने आरोपियों की मारपीट और उनसे परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है।
पुलिस को दिए गए बयान में जतिंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी बूटे वाला ने बताया आरोपियों ने कई बार उसके पिता मंगल सिंह से मारपीट की थी। आरोपी मुख्तयार सिंह का परिवार उसके पिता पर किसी बात को लेकर शक करता था। उसके पिता का आरोपियों के साथ कोई लेनदेन नहीं था। आरोपियों ने शुक्रवार को उसके पिता से मारपीट की और बहुत परेशान किया। उसके पिता ने आरोपियों से तंग-परेशान होकर घर के कमरे में लगे पंखे से पुरानी तौलियां का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जतिंदर ने पुलिस को बताया कि यह सब कुछ आरोपी गोल्डी पुत्र जगतार की शह पर हुआ है। पुलिस ने जदिंतर के बयान पर आरोपी मुख्तयार सिंह, मोनू, सर्बजीत कौर, जिंदर कौर, गोल्डी व गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। एएसआई रमेश मसीह ने बताया मामले की पड़ताल की जा रही है। मृतक के बेटे के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें