ओम वीजा के मालिक पर दुराचार का केस
जालंधर। प्रसिद्ध स्टडी वीजा की कंपनी ओम वीजा के संचालक सा हिल भाटिया पर डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। यह मामला जालंधर की रहने वाली एक लड़की के बयान पर दर्ज किया गया है, जो काफी समय तक ओम वीजा के कार्यालय में काम करती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साहिल भाटिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी की जा रही है।
लड़की ने अपने बयान में बताया वह साहिल भाटिया के कार्यालय ओम वीजा में काम करती थी और एक दिन साहिल ने उसे बहाने से रोक लिया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया और इसका एमएमएस भी बनाकर धमकी दी कि अगर जुबान खोली तो वह इसको यू ट्यूब पर लोड कर देगा। उसका साथ स्टाफ की कई लड़कियों ने देने की कोशिश की तो साहिल भाटिया सबको धमकाने लगा। मंगलवार को ओम वीजा की छह लड़कियों ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना लगाया था और कहा था कि पुलिस साहिल भाटिया के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। आईपीएस अधिकारी सुडन विजी ने लड़कियों को आश्वासन दिया था कि वह इसकी जांच करेगी। वहीं बुधवार को पुलिस ने साहिल भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साहिल भाटिया व उसकी पत्नी प्रीत का फोन स्विच आफ जा रहे हैं।