फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में खेलता दो साल का बच्चा हुआ गुम, अपहरण होने की थी आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गली में खेलता दो साल मासूम गुम, पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। घर के बाहर गली में खेलता दो साल का मासूम अचानक लापता हो गया। घरवालों को लगा कि उनके बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाका सील कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

न्यू पृथ्वी नगर के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है और दोपहर के समय काम पर ही था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि गली में खेल रहा उनका दो साल का बेटा अंशु कहीं मिल नहीं रहा है। शायद उसका किसी ने अपहरण कर लिया हैं। वह तुरंत घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। बच्चे के अगवा होने की सूचना मिलते ही डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी नवनीत माहल व थाना रामामंडी के प्रभारी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर बच्चा अगवा होने की सूचना वायरलेस कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस ने बच्चे को उनके मकान से चार-पांच गलियों की दूरी से बरामद कर लिया। इलाका निवासियों ने बताया कि कोई मुंह पर रुमाल बांधे हुए व्यक्ति गली में खेल रहे बच्चे को साथ ले गया था जो बच्चे के पिता का जान पहचान वाला ही लग रहा था। उसेवह हमेशा चाचा कहकर बुलाते थे। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें