फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैंक के फील्ड अधिकारी को बंदी बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी को बंदी बनाकर पीटा, किसान नेता पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। गांव महिमा में प्राइमरी कोऑपरेटिव एग्रो डेवलपमेंट (पीएडीबी) बैंक के फील्ड अधिकारी को किसान नेता की ओर से बंदी बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। अधिकारी अपने मुलाजिमों के साथ जान बचाकर वहां से भागा। बैंक अधिकारी दिए गए लोन की किस्तें वसूलने गया था। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर किसान यूनियन प्रधान हरनेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक मैनेजर वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका फील्ड अधिकारी पीयूष बांसल शनिवार को गांव महिमा में कई किसानों से कर्ज की वसूली के लिए गया था। वहां पर किसान यूनियन के प्रधान हरनेक सिंह ने बांसल को बंदी बनाकर पीटा और उसके सरकारी कामकाज में विघ्न डाला। किसी तरह बांसल वहां से अपनी जान बचाकर भागा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें