गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 26 पेटियां शराब बरामद की हैं। एक मामले में आरोपी अपनी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। दूसरे मामले के आरोपी को काबू कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी राजपाल सिंह व थाना प्रभारी धर्मपाल शर्मा ने बताया कि पहले मामले में हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शहर के गुरु नानक देव नगर के एक घर में छापामारी करके आरोपी जशनदीप सिंह से 11 पेटी शराब बरामद की। दूसरे मामले में एएसआई हरनेक सिंह ने हुस्नर चौक में नाकाबंदी के दौरान जब एक गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगा ली। पुलिस की ओर से ट्रक यूनियन के समीप गाड़ी को रोककर तलाशी लेनी चाही तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार उक्त बरामद गाड़ी से 15 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस की ओर से सफेद रंग की पिकअप को थाने में बंद करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।