बेटी से दुराचार मामले में पिता गिरफ्तार
फरीदकोट। पुलिस ने 14 वर्षीय बेटी से दुराचार करने के मामले में नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 18 अगस्त को केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि 13 अगस्त को उसकी मां किसी भोग समागम में शामिल होने के लिए एक अन्य गांव गई हुई थी। उस समय घर पर उसके पिता मौजूद थे। वहीं उसकी बहन घर में ही कपड़े धो रही थी। इस दौरान उसका पिता उसे सोफा सेट ठीक करने के बहाने कमरे में ले गया और दरवाजा बंद करके उसके साथ दुराचार किया। घटना के चार दिन बाद पेट में दर्द होने पर पीड़िता ने अपनी माता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर सुखपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। छापामारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।