फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत से पिता को छ़ड़ाने वाला आरेपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमले का आरोपी काबू
विज्ञापन

कपूरथला। चौकी बादशाहपुर के पुलिस कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ने और पुलिस की हिरासत से आरोपी को छुड़ाने के मामले में नामजद सात आरोपियों में से एक थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छह अन्य आरोपी भी फरार हैं।
गांव बूटा निवासी ऊड़ा सिंह और उसके चार बेटों बलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, बलवंत सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में बीती 24 नवंबर 2016 को मामला दर्ज हुआ था। थाना कोतवाली पुलिस की ओर से काबू किए गए आरोपी वरिंदर सिंह निवासी गांव बूटा ने अपने पांच भाइयों व एक अन्य साथी संग मिलकर चौकी बादशाहपुर पुलिस की हिरासत में से अपने पिता पिता ऊड़ा सिंह को छुड़ाया था। पिता को छुड़ाने के लिए इन लोगों ने पुलिस से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व आरोपियों के बीच हुई मारपीट में दो पुलिस कांस्टेबलों की वर्दी फट गई थी। इस पर थाना कोतवाली पुलिस ने पिता ऊड़ा सिंह और चार बेटों बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, वरिंदर सिंह व एक अन्य साथी मंगा के खिलाफ आरोपी को छुड़वाने, दो कांस्टेबलों की वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में विघ्न डालने का मामला दर्ज किया गया था। थाना कोतवाली पुलिस के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में नामजद आरोपी वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए सख्ती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें