फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी-जेवरात समेत तीन लाख की संपत्ति समेटी

Fri, 21 Jul 2017 10:30 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरचाही गांव में एक ग्रामीण के घर में रात में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात समेत तीन लाख की संपत्ति समेट ली। सुबह चोरी की जानकारी होने पर अफरातफरी मची। इस मामले में पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत गुरचाही गांव में समी चौराहा मार्ग पर स्थिति रियासत पुत्र बदल खां के मकान में गुरुवार की रात चोर दीवार फांदकर घुस गए। गर्मी के चलते परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर बक्से और अलमारी का भी ताला तोड़ दिया।

इसके बाद घरेलू कार्य के लिए बक्से में रखा एक लाख रुपये नगदी व डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात, कपड़ा और बर्तन आदि चोर समेट ले गए। सुबह परिवार के लोग जगे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इस पर हड़कंप मचा। गांव के लोग एकत्रित हो गए। इस मामले में पीड़ित रियासत ने थाने पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है । रियासत पुत्र बदल खां ने बताया कि अधिक गर्मी पड़ने के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरा खुला हुआ है। कमरे में रखे बक्सा टूटा खुला पड़ा है। पुलिस में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें