फाजिल्का। सदर थाना पुलिस ने मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में सात आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर कुमार ने बताया कि पीड़िता ने उसे शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 मार्च को रात 11.30 बजे जब वह बाथरूम करने के लिए घर से बाहर निकली तो पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने उसका मुंह दबाकर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो स्वर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, राजपाल सिंह, सतपाल सिंह, मेंबर पंचायत अमरजीत सिंह और देस सिंह वासी झोक डिपुलाना ने उनके साथ मारपीट की व आरोपी जसवीर सिंह को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर लिया है।