फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 नशीले इंजेक्शनों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के इंजेक्शनों समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों समेत दो व्यक्तियों को काबू किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरुदेव राज उर्फ तोता और शेर सिंह उर्फ शेरा दोनों निवासी अशोक विहार के तौर पर हुई है। थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मेंबरों चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौैरान पुलिस टीम ने तीन व्यक्तियों को शक होने पर रोका। पुलिस को देखकर एक आरोपी वहां से फरार हो गया। दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 170 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नशीले इंजेक्शन फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाते थे और यहां सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी लाडी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें