फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा संदिग्ध, मिले पाकिस्तानी मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा संदिग्ध, मिले पाकिस्तानी मोबाइल नंबर
मोबाइल फोन में चौदह पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और एक इस्लामिक संगठन का नंबर
बीएसएफ को आशंका हो सकता है पाक जासूस, केस दर्ज, पूछताछ जारी
मुरादाबाद का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ ने ममदोट स्थित बनी बीएसएफ की बीओपी मब्बोके पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति से बरामद मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। बीएसएफ ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी को थाना ममदोट पुलिस के हवाले किया है। ममदोट थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेंगे।
बीएसएफ की 29 बटालियन के जवानों ने बीएसएफ की बीओपी मब्बोके के पास वीरवार शाम चार बजे के करीब मोहम्मद शाहरूख (21) पुत्र मोहम्मद फारूख निवासी अब्दुलला बिल्लारी जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है। बीएसएफ ने व्यक्ति को पकड़कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन के व्हाट्सएप में जीएसटी ग्रुप के नाम से बने ग्रुप में आठ पाकिस्तानियों के मोबाइल नंबर मिलने के अलावा पंजाब के ग्रुप में छह पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और इस्लामिक संगठन में एक पाकिस्तानी नंबर मिला है। बताया जा रहा कि मोहम्मद शाहरुख सरहदी गांवों में शाल, बेडशीट बेचने का काम करता था। बीएसएफ को आशंका है कि मोहम्मद कहीं सरहद पर तैनात सेना की लोकेशन नोट तो नहीं कर रहा था। क्योंकि उसके पास पाकिस्तानियों के नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना ममदोट पुलिस के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से उन्हें मोहम्मद शाहरुख को सौंपा गया है, शाहरुख को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी, पुलिस रिमांड के दौरान मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों के होने के बारे में व सरहदी गांव में उसकी उपस्थित के बारे में जांच पड़ताल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें