फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर दागी गोली, गोली जाकर लगी गाय के पेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पर हमला, 11 पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके के गांव बंडाला नौ बंब में 11 हथियारबंद लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर गोलियां दागी। एक गोली आंगन में बंधी गाय के पेट में लगी। इसके बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। थाना जीरा पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित परिवार के बयान पर 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं।
विज्ञापन

हरबंस सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही वह दरवाजा खोलने लगा कि बाहर खड़े आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू किया। दरवाजा बंद कर वह घर की छत पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। परिवार के अन्य सदस्य भी शोर और गोलियों की आवाज से उठ गए। हरबंस ने पुलिस को बताया कि आरोपी असलाह, किरपाण और लाठियों से लैस थे। आरोपी जाते समय भी हवाई फायर करते गए। एक गोली गाय के पेट में लगी। हरबंस के बयान पर जीरा पुलिस ने कंवलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, केवल सिंह, विजय कुमार, प्रीत, लवप्रीत सिंह, पीपल सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें