पल्सर सवारों ने युवक को जख्मी करके लूटा
कपूरथला। नडाला-सुभानपुर रोड पर वेडिंग विल्ला रिजोर्ट के पास सोमवार की रात नौ बजे दो पल्सर सवार युवकों ने एक युवक को जख्मी करके लूट लिया। जानकारी के अनुसार गांव बहलोलपुर निवासी साहबी पुत्र लक्खा राम बेगोवाल कस्बे से केबल की वसूली करके वापस घर आ रहा था तो पहले से पीछा कर रहे दो पल्सर सवार युवकों ने झपटा मारकर पहले उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन उतार ली और फिर तेजधार हथियार से वार करके 5000 रुपये की नकदी, एक सोने का कड़ा, दो मोबाइल छीन कर ले गए। इस दौरान राहगीरों ने उसको वालिया अस्पताल नडाला में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर नडाला चौकी प्रभारी पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटन की जांच शुरू करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।