फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल मंत्री सुखविंदर सरकारिया द्वारा विजिलेंस जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार हरफूल के रिश्वत कांड की होगी विजिलेंस जांच
विज्ञापन

माल मंत्री सुखविंदर सरकारिया ने जारी किए आदेश, चलेगी विभागी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। खमाणों तहसीलदार हरफूल सिंह की बेबाक वीडियो वायरल होने के बाद आखिर पंजाब सरकार ने एक के बाद एक सरकारी परतें खोलने वाले खमाणों सब-डिवीजन के तहसीलदार हरफूल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को पंजाब सरकार के माल मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने फोन पर बताया कि उन्होंने तहसीलदार हरफूल सिंह की वीडियो की जांच का जिम्मा विजिलेंस को सौंपा गया है। वहीं हरफूल सिंह पर हाई अथोरिटी कार्रवाई जारी रखेगी।
माल मंत्री ने कहा कि तहसीलदार की वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने हरफूल सिंह द्वारा वायरल वीडियो के पहलुओं की बारीकी से जांच करने को भी कहा है। साथ में यह भी कहा है कि अगर तहसीलदार दोषी पाया गया तो कार्रवाई से गुरेज ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गौरतलब है कि तहसीलदार हरफूल सिंह का वीडियो वायरल करने वाले पत्रकार ने मंगलवार को फेसबुक पर ये स्पष्टीकरण भी दिया है कि इस मामले को स्थानीय विधायक से जोड़कर न देखा जाए, क्योंकि तहसीलदार हरफूल सिंह वायरल वीडियो में स्थानीय कांग्रेसी विधायक की बात न कर किसी अन्य विधायक का बिना नाम लिए जिक्र कर रहे हैं। स्थानीय विधायक बारे हरफूल सिंह इतना जरूर कह रहे हैं कि ये विधायक ऐसे नहीं हैं।

फोटो कैप्शन: 26जीबीजीपी03: माल मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें