फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने पिस्तौल की नोक पर किसान से 60 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवारों ने किसान से 60 हजार लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सादिक (फरीदकोट)।
कस्बे में शुक्रवार को कार सवार चार लोगों ने पिस्तौल के बल पर किसान से 60 हजार रुपये लूट लिए। थाना सादिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव महिमूआणा निवासी किसान घुक्कर सिंह ने एचडीएफसी बैंक की शाखा में से 80 हजार रुपये निकलवाए थे। वह रुपये लेकर साथी कृष्ण सिंह के साथ अपने स्कूटर पर गांव जा रहा था। फरीदकोट रोड स्थित एक पैलेस के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक लाल रंग की कार उनके आगे आकर रुकी। कार से निकले चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर घुक्कर सिंह से 60 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। 20 हजार रुपये घुक्कर सिंह ने अलग से रखे हुए थे। दोनों किसानों की लुटेरों का साथ हाथापाई भी हुई। लुटेरों ने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिए और फरार हो गए। पीड़ित ने कार का नंबर नोट करके पुलिस को बता दिया है। घटना का पता चलते ही सादिक पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी और वॉयरलेस के माध्यम से फरीदकोट पुलिस को भी सूचित किया। बताया जा रहा है कि लुटेरे बैंक के आगे के ही किसानों का पीछा कर रहे थे और जब किसान आबादी के बाहर निकले तो लूटेरे ने वारदात को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गए। सादिक पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें